ब्रेकिंग
प्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगबिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरीBihar Cabinet Meeting: CM सम्राट कराएंगे सिंधु दर्शन...प्रति तीर्थयात्री 20 हजार रू भी मिलेगा, सरकार का बड़ा फैसला बिहार में शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, हेलीकॉप्टर से घूम सकेंगे राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगरप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगबिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरीBihar Cabinet Meeting: CM सम्राट कराएंगे सिंधु दर्शन...प्रति तीर्थयात्री 20 हजार रू भी मिलेगा, सरकार का बड़ा फैसला बिहार में शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, हेलीकॉप्टर से घूम सकेंगे राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर

RJD के महाधरना पर बोले रामकृपाल यादव, कहा..आज महंगाई नियंत्रण में हैं, अपने गिरेबान में झांके और अपने कार्यकाल को याद करें राजद

महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर राजद के महाधरना पर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजद को पहले अपने शासनकाल की स्थिति याद करनी चाहिए, जब महंगाई और बेरोजगारी चरम पर थी।

बिहार न्यूज
मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने महंगाई को नियंत्रित किया: रामकृपाल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में राजद के महाधरना और सरकार विरोधी प्रदर्शन पर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि महंगाई नियंत्रण में है और विपक्ष को अपने शासनकाल की नीतियों का भी आकलन करना चाहिए। साथ ही उन्होंने जदयू विधायक और बिजली विभाग के अभियंता के विवाद पर जनप्रतिनिधियों को संयम बरतने की सलाह दी। 


महंगाई, बेरोजगारी और आपराधिक वारदातों के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने आज सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और महाधरना के माध्यम से राज्य और केन्द्र की सरकार को घेरा। साथ ही भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भी जोरदार प्रदर्शन किया। आरजेडी नेताओं ने बिहार सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। 


वही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर केन्द्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला। आरजेडी के महाधरना पर बिहार के सहकारिता मंत्री एवं भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने कहा कि राजद अपने कार्यकाल को देखे जहां बेरोजगारी और महंगाई चरम पर था और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी। 


रामकृपाल यादव ने आगे कहा कि आज महंगाई नियंत्रण में हैं। खाड़ी युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थ के दामों पर अवश्य असर हुआ है लेकिन बावजूद इसके भारत के माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने दाम को बहुत ही नियंत्रित रखने का काम किया।


उन्होंने कहा कि देश में सारी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध भी है। जबकि दूसरे देश में यहां से पहले ही महंगाई कई गुणा बढ़ गया है। हमारे यहां महंगाई कुछ ही हाल के दिनों में बढ़ी है। इसलिए राष्ट्रीय जनता दल अपने गिरेबान में झांके और अपने कार्यकाल को याद करें।


वही बिजली विभाग के कनीय अभियंता और कुर्था के जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा के बीच हुए विवाद पर रामकृपाल यादव ने कहा कि यदि वो कोई सरकार कर्मचारी है, चपरासी भी होता है तो वो भी कर्मचारी है. हम लोग जनप्रतिनिधि हैं इस बात का ध्यान देना चाहिए और सबको सम्मान देना चाहिए। 

टैग्स