ब्रेकिंग
बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’✦बिहार के इन 9 शहरों में बनेंगे अत्याधुनिक बस टर्मिनल, डिजाइन को मिली मंजूरी; जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य✦दुर्गा पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे, हुड़दंगियों और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦रेलवे फाटकों के जाम से मिलेगी बड़ी राहत, बिहार के 10 जिलों में बनेंगे 37 ROB; जानिए किस जिले में कहां होगा निर्माण✦वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला सिपाही से ऐंठे 10.83 लाख... फिर पति को फंसाने की रची साजिश✦अखिलेश के ‘कचौड़ी-समोसा’ वाले तंज पर BJP का पलटवार, बोली- ‘दो इडली, एक डोसा, नरेंद्र मोदी देश का भरोसा’

पुलिस पर मछली विक्रेताओं से अवैध वसूली का आरोप, आवाज उठाने वालों को भेजा जा रहा है जेल: VIP

पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा में पुलिस पर मछली विक्रेताओं से अवैध वसूली और विरोध करने पर जेल भेजने के आरोप लगे हैं। वीआईपी नेता देव ज्योति ने मामले की निष्पक्ष जांच और निर्दोषों की रिहाई की मांग की है।

बिहार न्यूज
दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

‎PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति ने आज पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा में मछली बाजार में मछली विक्रेताओं से पुलिसकर्मियों द्वारा बिना पैसा दिए मछली ले जाने की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि विरोध करने वालों को पुलिस गलत आरोप लगाकर जेल भेज रही है।

‎

9 फरवरी की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मछली विक्रेताओं द्वारा इसका सामूहिक विरोध किया गया। तत्पश्चात् पुलिसकर्मी विशाल कुमार द्वारा थाना के अन्य कर्मियों को घटना स्थल पर बुला लिया गया एवं निर्दयता पूर्वक लाठी-डंडों से मछली विक्रेताओं की पिटाई की गई, जिससे मछली विक्रेता एवं अन्य स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप राष्ट्रीय उच्च मार्ग को बाधित कर दिया।

‎

‎वीआईपी के नेता देव ज्योति ने कहा कि इसके बाद विभिन्न आरोपों में 20 से अधिक मछली विक्रेताओं को अब तक जेल भेज दिया गया है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि वहां के ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भी न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है।

‎

‎उन्होंने कहा कि वीआईपी मछली व्यापारियों के साथ पुलिस के इस व्यवहार की निंदा करती है और तत्काल दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करती है। उन्होंने कहा कि वीआईपी ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी।

टैग्स