ब्रेकिंग
मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात जाएंगे नेपाल, 15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें

रामचरितमानस की पढ़ाई में व्यस्त हैं शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, RJD ऑफिस के बाहर 'भैस के आगे बीन' बजा रहे STET अभ्यर्थी

PATNA : बिहार में STET अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थी राजद पार्टी ऑफिस के पास एकजुट होकर अपनी मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। ये लोग बिहार के शिक्ष

रामचरितमानस की पढ़ाई में व्यस्त हैं शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, RJD ऑफिस के बाहर 'भैस के आगे बीन' बजा रहे  STET अभ्यर्थी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में STET अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थी राजद पार्टी ऑफिस के पास एकजुट होकर अपनी मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। ये लोग बिहार के शिक्षा मंत्री और राजद विधायक से मिलने की मांग कर रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि, सरकार की शिक्षा को लेकर भैंस के आगे बीन बजाने जैसी है। इसलिए आज हमलोग राजद दफतर के आगे भैंस लेकर पहुंचे हैं और इसके जरिए हम सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। 


दरअसल, बिहार की लचर शिक्षा वयवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाए जाते हैं। इसको लेकर विभाग लगातार कोई न कोई नया तरकीब लगाते रहती है। लेकिन, इसके बाबजूद सुधार काम ही नजर आता है।  इसी कड़ी में अब पिछले कई महीनों से अपनी बहाली को लेकर आंदोलन कर रहे STET अभ्यर्थी द्वारा अब राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर भैस लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान वो  2019 शिक्षक बहाली की प्रक्रिया अभी तक लंबित रहने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। 


वहीं, अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे इन अभ्यर्थियों का कहना है कि, बिहार के शिक्षा मंत्री और उनका विभाग भैस के माफिक हो गया है।  उनके आगे कितना भी बीन बजायों कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।  लेकिन , हमलोग भी शांत नहीं बैठने वाले हैं।  हमलोग लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहेंगे और जबतक हमारी पूरी नहीं हो जाएगी तब तक पीछे नहीं हटेंगे। छात्रों का कहना है कि, बिहार के छात्रों का गला घोट रही महागठबंधन सरकार।


 आपको बताते चलें कि, कुछ दिन पहले पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर बवाल किया गया था।. प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी किया था।  जिसके बाद पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी परीक्षार्थियों की मांग है कि सरकार प्राथमिक सीटेट और बीटेट परीक्षा को लेकर प्राथमिक विज्ञप्ति जारी करे।