ब्रेकिंग
मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦बिहार में दवा दुकानों पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोविंद मित्रा सहित 40 से अधिक जगहों पर रेड, पटना में 48 दवाओं की बिक्री पर रोक✦समस्तीपुर में आर्केस्ट्रा के मंच पर चढ़ा युवक: पिस्तौल से की फायरिंग नर्तकियों पर उड़ाये नोट, वीडियो वायरल होते ही केस दर्ज✦मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा: लापरवाही पर पूर्णिया SSP की बड़ी कार्रवाई, मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण सस्पेंड✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

रक्षाबंधन पर कोटा-दानापुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 9 और 10 अगस्त को रेलवे चलाएगी यह ट्रेन

रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कोटा और दानापुर के बीच 09817/09818 स्पेशल ट्रेन का परिचालन 9 और 10 अगस्त को किया जाएगा। ट्रेन में सभी श्रेणियों के कोच रहेंगे।

Bihar
रक्षाबंधन पर स्पेशल ट्रेन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 09 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है। जिसे लेकर रेलवे ने कोटा और दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रक्षा बंधन के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर गुना-सागर-दमोह-कटनी-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते कोटा और दानापुर के मध्य 09817/09818 स्पेशल टेªन का परिचालन किया जा रहा है । 


गाड़ी सं. 09817 कोटा-दानापुर स्पेशल दिनांक 09.08.2025 को कोटा से 21.25 बजे खुलकर अगले दिन 15.10 बजे डीडीयू, 16.28 बजे बक्सर, 17.15 बजे आरा रूकते हुए  18.30 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 09818 दानापुर-कोटा स्पेशल दिनांक 10.08.2025 को दानापुर से 21.15 बजे खुलकर 21.45 बजे आरा, 23.20 बजे बक्सर एवं अगले दिन 02.00 बजे डीडीयू रूकते हुए 22.25 बजे कोटा पहुंचेगी । 


इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, तृतीय वातानुकूलित इकॉनोमी श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे । इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। 


टैग्स