ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

Bihar News: नगर परिषद की मुख्य पार्षद पद से बर्खास्त, विभागीय जांच में गड़बड़ी सामने आने पर एक्शन

Bihar News: रक्सौल नगर परिषद की मुख्य पार्षद धुरपति देवी को प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप में पद से हटा दिया गया है। बिना बोर्ड मंजूरी के करोड़ों की खरीदारी और अवैध नियुक्तियों समेत कई गंभीर गड़बड़ियों की पुष्टि हुई है।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने रक्सौल नगर परिषद की मुख्य पार्षद धुरपति देवी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। इस संबंध में विभाग ने चार पेज का विस्तृत आदेश जारी किया है, जिसमें उनके खिलाफ कई गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं का उल्लेख है।


धुरपति देवी पर नगर परिषद में समूह 'ग' और 'घ' के पदों पर अवैध रूप से नियुक्तियां करने का आरोप है। उन्होंने बोर्ड की मंजूरी के बिना लगभग 7-8 करोड़ रुपए की खरीदारी कर डाली। सबसे गंभीर आरोप यह है कि उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को बिना किसी सार्वजनिक विज्ञापन या नियमित प्रक्रिया के सहायक पद पर नियुक्त कर दिया।


मुख्य पार्षद ने पिछले आठ महीनों में एक भी नगर परिषद बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई। परिषद के अधिकांश कार्य सिर्फ सशक्त स्थायी समिति के माध्यम से संचालित हो रहे थे, जिससे बोर्ड की भूमिका नगण्य हो गई थी। इस मामले में उप मुख्य पार्षद पुष्पा देवी ने विभाग को लिखित शिकायत भेजी थी। इसके बाद विभाग ने सितंबर 2024 में पत्र संख्या 1433 के माध्यम से पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी को जांच का आदेश दिया।


जिलाधिकारी के निर्देश पर रक्सौल के एसडीएम ने सभी आरोपों की जांच कर रिपोर्ट विभाग को सौंपी। इसी रिपोर्ट के आधार पर धुरपति देवी को पद से हटाने का निर्णय लिया गया। मुख्य पार्षद को हटाने की खबर से रक्सौल नगर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यह मामला अब जनचर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय पार्षदों और नागरिकों में मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विभाग ने इस मामले में आगे और कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता