ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

राजस्व महा–अभियान का समापन, अब तक मिले 44 लाख 42 हजार आवेदन

बिहार सरकार के राजस्व महा–अभियान का आज आखिरी दिन था। इस अभियान में अब तक 44.42 लाख आवेदन मिले, जिनमें सबसे अधिक जमाबंदी त्रुटि सुधार से संबंधित हैं।

बिहार
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाए जा रहे राजस्व महा–अभियान में लोगों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली है। महा–अभियान के तहत शिविरों में अब तक कुल 44 लाख 42 हजार 152 आवेदन प्राप्त हुए हैं।


सबसे अधिक आवेदन जमाबंदी में त्रुटि सुधार के लिए आए हैं, जिनकी संख्या 33 लाख 34 हजार 352 है। इसके अलावा ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन करने के लिए 5 लाख 68 हजार 751 आवेदन, उत्तराधिकार नामांतरण के लिए 2 लाख 92 हजार 020 आवेदन, जबकि बंटवारा नामांतरण हेतु 2 लाख 47 हजार 029 आवेदन शिविरों में आए हैं।


राजस्व महा–अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक पूरे राज्य में संचालित किया जा रहा है। इस अवधि में जमाबंदी में सुधार और अपडेट करने के लिए चार प्रकार के काम किए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि उपरोक्त सभी कार्य आगे बिहारभूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी रहेंगे। पूर्व की तरह दाखिल–खारिज पोर्टल और परिमार्जन प्लस पोर्टल पर सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

टैग्स