ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

राजकीय श्रावणी मेला का उद्घाटन कल, हेमंत सरकार ने पूरी की सभी तैयारियां, देवघर पहुंचने लगे श्रद्धालु

DEOGHAR: देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का कल विधिवत उद्घाटन हो जाएगा। बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित दुम्मा में कृषि, पशुपालन मंत्रा बादल पत्रलेख राजकीय श्रावणी मेला का उद्घा

राजकीय श्रावणी मेला का उद्घाटन कल, हेमंत सरकार ने पूरी की सभी तैयारियां, देवघर पहुंचने लगे श्रद्धालु
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DEOGHAR: देवघर के विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का कल विधिवत उद्घाटन हो जाएगा। बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित दुम्मा में कृषि, पशुपालन मंत्रा बादल पत्रलेख राजकीय श्रावणी मेला का उद्घाटन करेंगे। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उद्घाटन के बाद 4 जुलाई से राजकीय श्रावणी मेला की शुरुआत हो जाएगी। जिला प्रशासन ने मेला की सभी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है।


श्रावणी मेला के उद्घाटन से पहले रविवार को देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने नगर आयुक्त के साथ मेला क्षेत्र का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने बताया है कि मेला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और कोशिश है कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशान नहीं हो। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। साफ सफाई के साथ साथ सभी चीजों की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी।


बता दें कि इस बार दो मास लगने के कारण चार जुलाई से शुरू होकर श्रावणी मेला 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान देशभर से लाखों लोग देवघर पहुंचेंगे और बाबा मंदिर में जलाभिषेख करेंगे। मेला के शुरुआत से पहले ही शिवभक्तों का जमावड़ा देवघर में लगने लगा है। झारखंड के साथ साथ बिहार सरकार ने भी मेला को लेकर खास तैयारी की है। श्रद्धालु भागलपुर के सुल्तानगंज गंगा घाट में स्नान करने के बाद वहां से जल उठाकर देवघर पहुंचते हैं। ऐसे मे सुल्तानगंज में बिहार सरकार ने विशेष तैयारी कर रखी है।

टैग्स