ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

Bihar Crime News: नालंदा के राजगीर में शनिवार सुबह एक महिला की चाकू से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उसका पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने घटना कबूल करने की बात कही। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि हत्या की वजह...

‘भाभी से अफेयर’ का ताना सुन भड़का पति: पत्नी की चाकू से कर दी हत्या, खुद थाने पहुंचकर कबूला जुर्म
© google
Ramakant kumar
5 मिनट

Bihar Crime News: नालंदा के राजगीर में शनिवार सुबह एक महिला की उसके पति ने धारदार चाकू से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने घटना की जानकारी देते हुए हत्या की बात स्वीकार कर ली. घटना राजगीर के माली टोला की है. मृतका की पहचान 65 वर्षीय बच्ची देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पति गिन्नी मालाकार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.


पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ सामने आया है. हालांकि, हत्या के पीछे जमीन विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी से पूछताछ की जा रही है.


पूछताछ में गिन्नी मालाकार ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अक्सर उस पर अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर ताना देती थी. आरोपी के अनुसार, लंबे समय से इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था. शनिवार को भी इसी मुद्दे को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया.


आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से पत्नी और बेटे से अलग रह रहा था. शनिवार सुबह वह चापाकल पर बाल्टी में पानी भर रहा था. इसी दौरान बच्ची देवी ने उसका पानी गिरा दिया. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.


इसी दौरान बेटा भी मौके पर पहुंच गया और आरोपी के अनुसार, उसके साथ मारपीट करने लगा. गिन्नी का कहना है कि इस दौरान पत्नी ने उसका बचाव नहीं किया, जिससे वह और आक्रोशित हो गया. इसके बाद वह कमरे से चाकू लेकर आया और पत्नी पर हमला कर दिया.


आरोपी के अनुसार, घटना के बाद उसे तत्काल यह जानकारी नहीं थी कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है. इसके बाद वह खुद राजगीर थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.


पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी कहा कि वह लंबे समय से पत्नी की बातों से परेशान था. उसने पुलिस के सामने करीब 30 साल पहले ही पत्नी की हत्या कर देने जैसी बात भी कही.


वहीं, मृतका के बेटे उपेंद्र मालाकार ने अपने पिता के आरोपों को खारिज किया है. उपेंद्र का कहना है कि उसकी मां की हत्या अचानक हुए विवाद में नहीं हुई, बल्कि इसके पीछे पहले से रची गई साजिश हो सकती है.


बेटे के अनुसार, उसकी मां सुबह दूध लेने के लिए घर से निकल रही थी. इसी दौरान उसके पिता ने धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया. उपेंद्र का दावा है कि उस समय घर में ऐसा कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ था, जिसके कारण हत्या जैसी घटना हो.


उपेंद्र ने अपने पिता पर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद करने का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि उसके पिता जमीन अपने नाम करवाना चाहते थे और इसी विवाद के चलते उसकी मां की हत्या की गई है.


परिजनों के अनुसार, गिन्नी मालाकार राजगीर स्थित विरायतन में प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन के तौर पर काम करते थे. रिटायर होने के बाद वह घर पर रहते थे. बताया गया है कि विरायतन के पास करीब एक एकड़ छह डिसमिल जमीन पति और पत्नी दोनों के नाम है.


मृतका के बेटे की ओर से जमीन विवाद का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे वास्तव में पारिवारिक विवाद था या जमीन से जुड़ा कोई विवाद भी इसकी वजह बना.


डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी गिन्नी मालाकार को हिरासत में लिया है. शुरुआती जांच में हत्या का कारण आपसी और पारिवारिक विवाद सामने आया है. हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.