ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

जवान के मुंह पर गर्म पानी फेंकने वाले CRPF के DIG का तबादला

PATNA: जवान पर गर्म पानी फेंकने के आरोपी सीआरपीएफ के डीआईजी डीके त्रिपाठी का आज तबादला हो गया है. बताया जा रहा है कि डीआईजी को सीआरपीएफ के मणिपुर-नागालैंड सेक्टर में कर दिया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  जवान पर गर्म पानी फेंकने के आरोपी सीआरपीएफ के डीआईजी डीके त्रिपाठी का आज तबादला हो गया है. बताया जा रहा है कि डीआईजी को सीआरपीएफ के मणिपुर-नागालैंड सेक्टर में कर दिया गया है. त्रिपाठी को कोई कार्यभार नहीं सौंपा गया है. 

8 जनवरी को फेंका था जवान पर गर्म पानी

8 जनवरी को राजगीर के सीआरपीएफ ट्रेनिंग केंद्र में एक सिपाही के मुंह पर खौलता पानी फेंके जाने का मामला सामने आया था. आरोप डीआईजी पर लगा था. जख्मी मेस के 64 बटालियन के सिपाही अमोल खरात को इलाज एक हॉस्पिटल में चल रहा है. वह गंभीर रूप से जख्मी है.

मामला दबाने की हुई थी कोशिश

मामले पर ट्रेनिंग सेंटर के सहायक कमांडेंट ने बताया  था कि सब इंस्पेक्टर और हेड कॉन्सटेबल का फाइनल टेस्ट चल रहा था. टेस्ट बोर्ड में मोकामा से डीआईजी डीके त्रिपाठी पीठासीन थे. शाम में वो अपने कमरे में गए, जहां वॉटर पॉट से पानी पिया. पानी गर्म था, जिसके बाद उन्होंने मेस सचिव, मेस कमांडर और सिपाही को बुलाकर पूछताछ की. उसी दौरान सिपाही के हाथ से पॉट टकरा गयी, जिससे गर्म पानी उसके शरीर पर जा गिरा और वह झुलसकर जख्मी हो गया.