ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

गैंगरेप पीड़िता से मिली महिला आयोग की अध्यक्ष, कहा-जल्द आरोपियों को मिलेगी कठोर सजा

NALNDA: बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा और सदस्य नीलम साहनी शनिवार को राजगीर गैंगरेप पीड़िता और उनके परिजन से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली. इसके बाद स्थान

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

NALNDA: बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा और सदस्य नीलम साहनी शनिवार को राजगीर गैंगरेप पीड़िता और उनके परिजन से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली. इसके बाद स्थानीय सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इस कांड की जितनी भी निंदा की जाय वह कम होगी.

पीड़िता को मिली सुरक्षा

उन्होंने बताया कि पीड़िता को पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान करा दी गई है. कोर्ट खुलने के बाद पीड़िता को स्वावलंबन के लिए अधिकतम सरकारी सहायता प्रदान करा दी जाएगी. पीड़िता को आशंका है कि अपराधी जब जेल से छूटकर आएगा तो उनके साथ कोई भी अनहोनी घटना का अंजाम दे सकता है. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से सुरक्षा प्रदान करने में कोई कोताही नहीं होगी. 

मिले कड़ी से कड़ी सजा

उन्होंने कहा कि सोमवार से कोर्ट खुल रहा है. कोर्ट खुलने के बाद सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि का एक सप्ताह के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा. आयोग की अध्यक्षा ने कहा कि इस कांड के सभी बदमाशों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन को इस कांड का स्पीडी ट्रायल करा कर सभी आरोपियों को कठोर दंड दिलाने का सुझाव दिया गया है. जब तक इस कांड के सभी आरोपियों को कठोर दंड नहीं मिल जाते हैं, तब तक राज्य महिला आयोग इस कांड की निगरानी करते रहेगी. पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने बताया कि कांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस कांड का अंतिम पुलिस प्रतिवेदन कोर्ट में दाखिल करने की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है. उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी. एसपी ने बताया कि इस कांड के आरोपियों के खिलाफ पास्को के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से स्पीडी ट्रायल चलाकरअपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की पुलिस द्वारा तैयारी की गई है.

रिपोर्टिंग
I

रिपोर्टर

ILLU SINHA

FirstBihar संवाददाता