ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

इस जिले के जू-सफारी में बना बर्ड एवियरी..निहारते रह जाएंगे पक्षियों की खूबसूरती

राजगीर के जू-सफारी में बर्ड एवियरी (चिड़ियों का आवास) का निर्माण किया गया है। यहां पक्षियों की खूबसूरती आप निहारते रह जाएंगे। इन पक्षियों के कलरव से पूरा वातावरण गूंजायजामन हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन करने के बाद जायजा लिया।

इस जिले के जू-सफारी में बना बर्ड एवियरी..निहारते रह जाएंगे पक्षियों की खूबसूरती
© IPRD
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News : राजगीर के जू-सफारी में बर्ड एवियरी (चिड़ियों का आवास) का निर्माण किया गया है। यहां पक्षियों की खूबसूरती आप निहारते रह जाएंगे। इन पक्षियों के कलरव से पूरा वातावरण गूंजायजामन हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन करने के बाद जायजा लिया। पक्षियों के कलरव सुन प्रफुल्लित हुए। इसके बाद जू-सफारी के अस्पताल को भी देखा और पशु-पक्षियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया। 


अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस बर्ड एवियरी में पक्षियों के रहने, खाने-पीने और उनके पर्यावरणीय वातावरण का ध्यान रखा गया है। यहां देशी-विदेशी प्रजाति के कई पक्षी हैं। मुख्यमंत्री इन पक्षियों के कलरव को सुनकर प्रफुल्लित हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि राजगीर में पक्षियों के रहने के लिए बनाये गये बर्ड एवियरी का उ‌द्घाटन किया गया है। राजगीर जू-सफारी के अंतर्गत पक्षियों के आश्रय के लिए उनके अनुकूल वातावरण के अनुसार जगह बनाई गई है। 


बर्ड एवियरी को लगभग एक एकड़ में बनाया गया है, जहां रंग-बिरंगे पक्षियों को रखा जा रहा है। बर्ड एवियरी को एक खुली जगह में बनाया गया है, जिसके अंदर पेड़-पौधे और पानी का स्रोत है। इसमें पक्षी आराम से रह सकेंगे। यहां घूमने आनेवाले लोग खासकर बच्चों को पक्षियों के बारे में जानकारी मिलेगी। साथ ही, इससे पक्षियों के संरक्षण को बढ़ावा भी मिलेगा। यह बर्ड एवियरी पक्षियों के लिए बेहतर आश्रय स्थल बना है। राजगीर के जू-सफारी में पांच तरह के जानवर बाघ, शेर, तेंदुआ, भालू तथा हिरण को रखा गया है। राजगीर जू-सफारी देश का सबसे अच्छा जू-सफारी है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता