ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

अभी भी कराह रहा है राजेंद्र नगर, 5 दिन बाद भी 5 फीट पानी से लोग बेहाल

PATNA: राजधानी पटना में दो दिनों से बारिश तो रूकी है लेकिन राजेंद्र नगर के लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. 'जलकैदी' बने लोग कराह रहे हैं. राजेंद्रनगर म

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में दो दिनों से बारिश तो रूकी है लेकिन राजेंद्र नगर के लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. 'जलकैदी' बने लोग कराह रहे हैं. राजेंद्रनगर मेन रोड, दिनकर गोलंबर और मैकडॉवल गोलंबर के पास जलजमाव में थोड़ी कमी आई है, लेकिन लिंक रोड में पानी की भयावह स्थिति अभी भी बरकरार है.


5 दिन बितने के बाद भी इलाके में चार से पांच फीट तक पानी लगा है. स्थिति और भी बदतर इसलिए है कि गंदे पानी में कई जानवर भी मरे पड़े हैं, जिसकी बदबू लोगों के जख्म पर नमक लगाने जैसी है.  


राजेंद्रनगर के 6 B और 6 C रोड पर अभी तक कमर भर पानी है. वहीं बहादुरपुर और सैदपुर में सड़ा पानी अब महामारी का रूप ले रहा है. सड़े पानी की बदबू से लोग बेहाल हैं. राजेंद्रनगर इलाके में फंसे लोग पीने के बूंद-बूंद के लिए तरस गये हैं. वहीं प्रशासन अपने स्तर से राहत पहुंचाने की कोशिशों में लगा हुआ है, लेकिन लोगों की परेशानी जस की तस बनी हुई है.