ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

राजधानी पटना समेत बिहार में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट

PATNA : बिहार में शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है. राजधानी पटना का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है. दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है

राजधानी पटना समेत बिहार में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है. राजधानी पटना का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है. दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है लेकिन शाम होते-होते कनकनी बढ़ने लग जाती है. 


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बिहार में अब पछुआ हवा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. सर्द पछुआ हवा ही तापमान में गिरावट के लिए जिम्‍मेदार है. फिलहाल अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है. 


बता दें कि बीते 24 घंटे में सबसे ठंडा गया जिला रहा. गया क तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं भागलपुर में 8.6 डिग्री, पूर्णियां में 7.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 7.5 डिग्री, छपरा में 8.9 डिग्री, दरभंगा में 8 डिग्री, सुपौल में 8.4 डिग्री, डेहरी में 4.5 डिग्री, मधुबनी में 5.9 डिग्री और शेखपुरा में 7.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता