ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

राजधानी पटना में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रक ने चार को रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र स्थित बिहटा ओवरब्रिज के पास की है। हादसे में दो अन्य लोग भी

राजधानी पटना में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रक ने चार को रौंदा, दो की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। घटना बिहटा थाना क्षेत्र स्थित बिहटा ओवरब्रिज के पास की है। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर तेज गति से आ रही ट्रक ने बिहटा ओवरब्रिज के नीचे चार लोगों को रौंद डाला। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं ने जहां घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिहटा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतकों की पहचान नौबतपुर के दानागंज निवासी राजपाल रजक की 45 वर्षीय पत्नी धर्मशिला देवी और बादल कुमार की 22 वर्षीय पत्नी कला देवी के रूप में की गई है।


वहीं दो घायलों में बादल कुमार और उनका दो वर्षीय बेटा शिवम कुमार शामिल है। घटना के बाद मृतक महिलाओं के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और ट्रक को तलाश कर रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें