ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

रजौली-बख्तियारपुर सड़क के चौड़ीकरण को मंजूरी, केंद्र ने पहले फेज के निर्माण को हरी झंडी दी

PATNA : सड़क निर्माण के क्षेत्र में बिहार के लिए एक अच्छी खबर है. रजौली बख्तियारपुर फोरलेन सड़क के चौड़ीकरण को केंद्र ने मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार ने इस सड़क के फेज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

 PATNA : सड़क निर्माण के क्षेत्र में बिहार के लिए एक अच्छी खबर है. रजौली बख्तियारपुर फोरलेन सड़क के चौड़ीकरण को केंद्र ने मंजूरी दे दी है. केंद्र सरकार ने इस सड़क के फेज 1 पर निर्माण को हरी झंडी दे दी है. हरदिया से खराट तक 45 किलोमीटर लंबी सड़क फोरलेन बनाई जाएगी. 4 महीने में इसका काम शुरू हो जाएगा और इस पर कुल 806 करोड़ की राशि खर्च होगी.

केंद्र की तरफ से इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण की योजना को हरी झंडी मिलने के बाद बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने खुशी जताई है. यादव ने कहा है कि राज्य सरकार के अनुरोध पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने नवादा जिले के रजौली और पटना जिले के बख्तियारपुर के बीच एनएच 11 पर फोरलेन चौड़ीकरण की योजना को मंजूरी दी है. इस योजना के लिए पैकेज की निविदा जारी कर दी गई है और 4 महीने में इसके टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कर दिया जाएगा.

नंदकिशोर यादव ने कहा कि  9 जुलाई तक के टेंडर दाखिल किया जा सकेगा. रजौली और बख्तियारपुर के बीच सड़क की लंबाई 107 किलोमीटर है. जिससे तीन अलग-अलग चरणों में बनाया जाना है. पहले चरण के अंदर बिहार झारखंड सीमा से सटे दीबौर से हरदिया तक की सड़क जबकि दूसरे चरण में हरदिया से 8 तक की सड़क और तीसरे चरण में खराट से बख्तियारपुर तक की सड़क का निर्माण होना है.