ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

रेलवे लाइन पर फंसी कार से टकराई ट्रेन, बाल-बाल बचे कार में सवार लोग

JAHANABAD: पटना-गया रेल लाइन पर एक कार ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिसके बाद पैसेंजर ट्रेन कार को घसीटते हुए करीब आधा किलोमीटर तक ले गयी। हालांकि इस घटना से पहले ही कार सवार लोग

 रेलवे लाइन पर फंसी कार से टकराई ट्रेन, बाल-बाल बचे कार में सवार लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHANABAD: पटना-गया रेल लाइन पर एक कार ट्रेन की चपेट में आ गयी। जिसके बाद पैसेंजर ट्रेन कार को घसीटते हुए करीब आधा किलोमीटर तक ले गयी। हालांकि इस घटना से पहले ही कार सवार लोग कार से कूद गये जिससे उनकी जान बच पाई। 


मामला जहानाबाद और नदौल स्टेशन के बीच सलेमपुर गांव का है जहां अवैध रुप से बने रेलवे क्रॉसिंग को एक कार चालक पार कर रहा था। कार को रेलवे ट्रैक से पार करने के दौरान वह रेलवे ट्रैक में फंस गयी तभी इसी दौरान गया से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन आ गयी। 


ट्रेन को सामने आता देख कार में बैठे सभी लोग किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचा बचायी। जिसके बाद कार से टकराने के बाद ट्रेन करीब आधा किलोमीटर तक कार को घसीटते ले गयी। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच भी इस घटना को लेकर हड़कंप मच गया। 


इस घटना के बाद करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। घटना की सूचना पाकर स्थानीय कडौन ओपी  एवं जहानाबाद रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे और किसी तरह से ट्रेन में फंसी कार को निकाला गया। जिसके बाद पटना-गया रेलवे लाइन पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सका। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें