ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज नेता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में मिला लापता युवक का शव, दोस्तों पर लग रहा हत्या का आरोप

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां पटना जिला के फुलवारीशरीफ में पुलिस ने एक युवक का शव परसा बाजार रेलवे लाइन किनारे झाड़ी से बरामद किया ह

रेलवे लाइन किनारे झाड़ी में मिला लापता युवक का शव, दोस्तों पर लग रहा हत्या का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां पटना जिला के फुलवारीशरीफ में पुलिस ने एक युवक का शव परसा बाजार रेलवे लाइन किनारे झाड़ी से बरामद किया है। युवक की पहचान रहिमपुर निवासी 25 वर्षीय जैकी यादव के रूप में हुई है। फिलहाल घटना की जांच जारी है। 


जानकारी के मुताबिक, फुलवारीशरीफ में पुलिस ने एक युवक का शव परसा बाजार रेलवे लाइन किनारे झाड़ी से बरामद किया है। युवक की पहचान रहिमपुर निवासी 25 वर्षीय जैकी यादव के रूप में हुई है। जैकी रहीमपुर निवासी ललित प्रसाद के चार बेटे और एक बेटी में तीसरे नंबर पर था। जैकी 25 अगस्त को अपने दो दोस्तों के साथ निकला था उसके बाद वह घर नहीं लौटा। 


उसके बाद परिवार वालों द्वारा उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस छानबीन कर ही रही थी इस बीच रेलवे लाइन किनारे झाड़ी से बदबू आने पर शव बरामद किया गया। शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने एक नामजद को गिरफ्तार कर लिया है। 


वहीं, इस मामले में पुलिस का मानना है कि दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया और मोबाइल से सिम निकाल कर उसे नष्ट कर दिया था। पुलिस फरार अन्य हत्या आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं मृतक के घर उसके शव के बरामद होने की जानकारी मिलते ही मातम का माहौल बना हुआ है।