ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गयाबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीबिहार और बंगाल में फिर से इलेक्शन कराने की मांग: तेजस्वी ने कहा..चुनाव में धांधली कर विपक्ष को हराया गया

शिवहर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, पिस्टल-मैगजीन और 7 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

शिवहर के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में आपराधिक घटना की योजना बना रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पिस्टल, दो मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद हुआ है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले शिवहर पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। कार्रवाई के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के पंचनौर निवासी आदित्य कुमार, पिता मुकेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, एक बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया है।


जानकारी के अनुसार, शिवहर एसपी शैलेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधकर्मी तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।


इसके बाद डीआईयू टीम, तरियानी थाना और तरियानी छपरा थाना की पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर संभावित ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आदित्य कुमार को पकड़ लिया गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।


मामले में तरियानी छपरा थाना कांड संख्या 64/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सदर एसडीपीओ अनुशील कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट