ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

रेलवे के निजीकरण के खिलाफ JAP छात्र परिषद का प्रदर्शन, बोले- बिहार में दौड़ी ट्रेन तो पटरी पर सोकर करेंगे विरोध

PATNA : जन अधिकार छात्र परिषद ने पांचसूत्री मांगो को लेकर पटना इनकम टैक्स गोलंबर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रेलवे के निजीकरण के खिलाफ, रूम रेंट माफ करने की मांग को लेकर,

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार छात्र परिषद ने पांचसूत्री मांगो को लेकर पटना इनकम टैक्स गोलंबर पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रेलवे के निजीकरण के खिलाफ, रूम रेंट माफ करने की मांग को लेकर,सभी यूनिवर्सिटी के छात्रों को प्रमोट करने, स्टेट अभ्यर्थियों, दरोगा अभ्यर्थियों, बीपीएसी अभ्यर्थियों को न्याय देने, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और पटना यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष मनीष यादव की रिहाई की मांग को लेकर छात्र परिषद ने प्रदर्शन किया।


जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि बिहार से जाने वाली ट्रेनों में जेनरल टिकट कटाकर बाथरूम में बैठ कर सफर करने के लिए मजबूर बिहारियों की पहली लड़ाई गरीबी से है। निजीकरण होने से गरीब व्यक्ति के लिए ट्रेन का टिकट खरीदना भी मुश्किल हो जाएगा। वो खुद को समाज से अलग खड़े हुए अपमानित महसूस करेंगे। रेलवे की नौकरियों के उम्मीद में लाखों बिहारी छात्र तैयारी करते हैं,निजीकरण से सरकारी नौकरियां खत्म होगी। 


विशाल कुमार ने कहा कि यदि बिहार के रेलवे पटरियों पर निजी कंपनियों की ट्रेन चलती है तो जन अधिकार छात्र परिषद रेलवे पटरियों पर सो कर विरोध करने को विवश होगा। जन अधिकार छात्र परिषद के विरोध प्रदर्शन में जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव आदित्य मिश्रा, सन्नी यादव, पटना जिलाध्यक्ष विक्की कुमार, पटना महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार, मंजय कुमार, प्रेम सम्राट, रोहित कुमार, नवदीप कुमार, राकेश कुमार, चंदन कुमार, दानिश कुमार, पंकज कुमार आदि छात्र उपस्थित रहे।