ब्रेकिंग
बिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करार

रेलवे के अधिकारी ने बताई केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हैसियत, वायरल ऑडियो में बोले.. रेल मंत्री के सामने घिग्घी बंध जाती है

PATNA : बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हैसियत क्या है इसे लेकर रेलवे के एक अधिकारी ने पोल खोल दी है. सोशल मीडिया पर एक रेल अधिकारी का ऑडियो तेजी से वायरल

रेलवे के अधिकारी ने बताई केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हैसियत, वायरल ऑडियो में बोले.. रेल मंत्री के सामने घिग्घी बंध जाती है
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हैसियत क्या है इसे लेकर रेलवे के एक अधिकारी ने पोल खोल दी है. सोशल मीडिया पर एक रेल अधिकारी का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में गिरिराज सिंह के पैतृक गांव बढ़िया में ट्रेन स्टॉपेज को लेकर बातचीत हो रही है और रेल अधिकारी इसी दौरान यह दावा कर रहे हैं कि गिरिराज सिंह की जुबान रेल मंत्री पीयूष गोयल के सामने नहीं खुलती है. सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करता है. 


दरअसल सोशल मीडिया पर जो ऑडियो वायरल हो रहा है वह रेलवे के एक परिचालन अधिकारी और बड़हिया के स्थानीय निवासी के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है. बड़हिया में ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर पिछले कुछ वक्त से तेज आंदोलन चलता रहा है. बड़हिया के स्थानीय लोग ट्रेन स्टॉपेज को लेकर धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन तक कर चुके हैं. लेकिन अब तक के आश्वासन के बावजूद कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव बड़हिया स्टेशन पर नहीं हो रहा में नहीं हो रहा ट्रेनों के ठहराव के मसले पर एक स्थानीय व्यक्ति ने रेलवे के परिचालन पदाधिकारी से बातचीत की है इस बातचीत में रेल अधिकारी है दावा कर रहे हैं कि गिर्राज सिंह ट्रेन ठहराव को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल के सामने जुबान नहीं खोल रहे हैं. उन्होंने अपने स्तर से सारी कोशिश कर ली है लेकिन केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद गिरिराज सिंह अपने प्रभाव का इस्तेमाल नहीं कर रहे. उनकी जुबान रेल मंत्री के सामने नहीं खुलती.


रेल अधिकारी से बातचीत करने वाले शख्स की तरफ से इस टिप्पणी पर आपत्ति भी जताई जाती है. रेल अधिकारी को यह भी कहा जाता है कि आप किसी सांसद और माननीय के बारे में ऐसी बातें क्यों कह रहे हैं. इसके बावजूद रेल अधिकारी लगातार गिरिराज सिंह पर टिप्पणी करते हैं. आखिर में फोन करने वाले शख्स को यह बताना पड़ता है कि रिश्ते में गिरिराज सिंह उनके चाचा लगते हैं. तब जाकर रेल अधिकारी का तेवर नरम पड़ता है. यह ऑडियो क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हुआ है. हालांकि रेल अधिकारी कौन ह यह तो साफ नहीं हो पाया है लेकिन फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम मनोरंजन बताया है.  आप भी देखिए इस वायरल ऑडियो में हुई बातचीत.



टैग्स