ब्रेकिंग
छपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टछपरा में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, हवाई अड्डा परिसर में शव मिलने से इलाके में सनसनीजमुई कांड के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी कार्रवाई... 120 प्रोफाइल पर FIR दर्ज, पीड़िता की पहचान उजागर करने वालों को चेतावनीपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट

Bihar News : रेड मारने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला; 2 सिपाही घायल

BANKA : बिहार के बांका से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक बार फिर से बालू माफिया का तांडव देखने को मिला है। बालू माफियाओं ने एक बार फिर रेड डालने गई पुलिस की टीम पर हमला

Bihar News :  रेड मारने गई पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला; 2 सिपाही घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार के बांका से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक बार फिर से बालू माफिया का तांडव देखने को मिला है। बालू माफियाओं ने एक बार फिर रेड डालने गई पुलिस की टीम पर हमला किया है। इस बार बांका जिले में बालू माफियाओं ने इस दुस्साहस को अंजाम दिया है। बांका थाना क्षेत्र के भद्रार बालू घाट पर अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बालू माफिया ने हमला कर दिया। यह घटना आज अहले सुबह की बताई जा रही है। इस हमले में दो सिपाही के घायल होने की बात सामने आ रही है।


जानकारी के मुताबिक, बांका जिले में बालू माफियाओं ने भद्रार बालू घाट पर अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर बालू माफिया ने हमला कर दिया। इस हमले में दो सिपाही के घायल होने की बात सामने आ रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सुचना वरीय अधिकारी को दे दी गई है। 


बताया जा रहा है कि यहां पुलिस को देखते ही बालू माफियाओं ने पथराव करना शुरू कर दिया। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए तथा पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने मौके से करीब एक दर्जन वाहन को जब्त किया था लेकिन बालू माफियाओं ने अधिकांश वाहनों को छुड़ा लिया। पुलिस ने मौके से तीन वाहन को जब्त कर थाना लाया है। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


इधर, अभी पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। हमले में पुलिस के करीब आधा दर्जन वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि भद्रार बालू घाट पर अवैध बालू का खनन हो रहा है। इसको लेकर शुक्रवार की सुबह बांका थाना पुलिस के साथ क्विक रिस्पांस टीम सहित कई थानों के पुलिस बालू घाट पर पहुंची।