ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

राहुल-तेजस्वी की मतदाता अधिकार यात्रा स्थगित, अब नये सिरे से जारी होगा शेड्यूल

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 10 अगस्त से शुरू होने वाली मतदाता अधिकार यात्रा स्थगित कर दी गई है। अब यह यात्रा 15 अगस्त के बाद नए शेड्यूल के साथ शुरू होगी।

Bihar
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 10 अगस्त से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में मतदाता अधिकार यात्रा शुरू करने वाले थे। इस यात्रा को दो चरण में सासाराम से शुरू होकर विभिन्न जिलों में घूमते हुए पटना पहुंचना था। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी भी शामिल होने वाली थीं. लेकिन किसी कारणवश मतदाता अधिकार यात्रा टल गई है। 


अब 15 अगस्त के बाद राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत होगी। इससे पहले 10 से 19 अगस्त तक के यात्रा का शेड्यूल जारी किया गया था। मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत सासाराम से होने वाली थी लेकिन अब नये सिरे से यात्रा का शेड्यूल जारी होगा। यात्रा के स्थगित होने की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल ने दी है। 


आजेडी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय के पत्रांक 168 दिनांक 04 अगस्त 2025 द्वारा पत्र में माननीय नेता राहुल गांधी और बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का "वोट अधिकार यात्रा" कार्यक्रम की सूचना निर्गत की गई थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त यात्रा कार्यक्रम की तिथि में बदलाव हुआ है, इसलिए नई तिथि की घोषणा तक इस सूचना को निरस्त माना जाए। आगामी कार्यक्रम की सूचना ससमय दी जायेगी।



राहुल-तेजस्वी की मतदाता अधिकार यात्रा स्थगित, अब नये सिरे से जारी होगा शेड्यूल

टैग्स