ब्रेकिंग
बांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनातबांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांसकृष्ण और अर्जुन की मुलाकात! बेऊर जेल से रिहा होते ही तेजस्वी से मिले तेज प्रताप, दो महीने बाद आमने-सामने हुए दोनों भाईनई नौकरी के कुछ दिन बाद ही बुझा घर का चिराग, सड़क हादसे में होमगार्ड जवान सुमित की मौत; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाईबांकीपुर उपचुनाव: प्रचार थमते ही प्रशासन की सख्ती, बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ने का निर्देश, 14 केंद्रीय सुरक्षा कंपनियां तैनात

राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू

राघोपुर में जमीन मापी के दौरान हुई हिंसक झड़प को गंभीरता से लेते हुए डीएम वर्षा सिंह ने सीओ दीपक कुमार झा को हटाकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

बिहार न्यूज
वैशाली डीएम ने लिया एक्शन
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: जिस सीओ के सामने हिंसक झड़प हुई थी। उस अंचलाधिकारी पर डीएम ने एक्शन लिया है। सीओ को हटाते हुए उनसे डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है और साथ ही साथ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है। मामला वैशाली के राघोपुर का है। जहां पिछले दिनों सीओ के सामने जिस तरह से हिंसक झड़प हुई और जमकर ईंट पत्थर चले।


इस मामले को वैशाली डीएम वर्षा सिंह ने गंभीरता से लिया है। जिस सीओ के सामने यह सब हुआ उस सीओ को हटाते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएम वर्षा सिंह ने राघोपुर अंचल में तैनात सीओ दीपक कुमार झा को वहाँ से हटा कर जिला लोक शिकायत में तैनात किया गया है साथ ही सीओ से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए प्रपत्र क की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।


इस बारे में डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि सभी सीओ को निर्देश दिया गया है कि जमीन मापी के दौरान पूरी सुरक्षा के साथ जाए।बता दे कि रुस्तमपुर में जमीन मापी के दौरान सीओ और पुलिस के सामने ही दोनो पक्ष में हिंसक झड़प हो गया था और पुलिस प्रशासन की टीम ने भाग कर अपनी जान बचाई थी।इस झड़प में दोनो तरफ से 15 लोग घायल हुए थे जिसका वीडियो भी सामने आया था।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट