ब्रेकिंग
Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Bihar Chhath Puja 2026: छठ घाटों पर सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम, 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती, 12,806 घाटों पर गोताखोर संभालेंगे मोर्चा✦Bihar News : छठ पर रेलवे ट्रैक बना खतरे का रास्ता! 41 घाटों पर मंडराया हादसे का खतरा, ट्रेनों के ड्राइवरों को मिलेगा अलर्ट✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!

राज्यसभा के उम्मीदवारों का फैसला लालू करेंगे, आज संसदीय बोर्ड की मीटिंग

PATNA : RJD राज्यसभा के उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला लालू प्रसाद यादव लेंगे। राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार तय करने को लेकर आज पार्टी की दो महत्वपूर्ण बैठकें होने जा रही हैं। सबसे पहले प्रदेश संसदीय बो

राज्यसभा के उम्मीदवारों का फैसला लालू करेंगे, आज संसदीय बोर्ड की मीटिंग
First Bihar
3 मिनट

PATNA : RJD राज्यसभा के उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला लालू प्रसाद यादव लेंगे। राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार तय करने को लेकर आज पार्टी की दो महत्वपूर्ण बैठकें होने जा रही हैं। सबसे पहले प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक होगी और उसके बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड की। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर दोपहर बाद यह बैठक बुलाई गई है। प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में राज्यसभा चुनाव को लेकर बैठक होगी और प्रदेश संसदीय बोर्ड अपनी तरफ से एक प्रस्ताव केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजेगा, इसके तुरंत बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल नहीं हो पाएंगे लेकिन राबड़ी देवी की मौजूदगी में केंद्रीय संसदीय बोर्ड राज्यसभा उम्मीदवार तय करने के लिए पार्टी सुप्रीमो लालू यादव को अधिकृत करेगा।


राबड़ी आवास पर आज होने वाली दोनों बैठकों में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के अलावे शिवानंद तिवारी, जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, अवध बिहारी चौधरी जैसे नेताओं की मौजूदगी में संसदीय बोर्ड इस बात को लेकर फैसला लेगा कि लालू यादव राज्यसभा उम्मीदवारों का चयन करें। आरजेडी में पहले से ही यह सिस्टम चलते रहा है। राज्यसभा जैसे मामलों में फैसला लालू यादव करते हैं लेकिन संसदीय बोर्ड एक प्रस्ताव पारित कर उन्हें अधिकृत करता है।


आपको बता दें कि बिहार से राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इन 5 सीटों में से 2 सीट पर आरजेडी के उम्मीदवारों का राज्यसभा जाना तय है। विधानसभा में संख्या गणित को देखते हुए आरजेडी के पाले में 2 सीटें आई हैं। एक सीट पर लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती का दूसरी बार राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है जबकि दूसरी सीट पर उम्मीदवार कौन होगा इस से लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। दूसरी सीट पर कई नामों की चर्चा हो रही है, ऐसा ही एक नाम महाराष्ट्र की राजनीति में पकड़ रखने वाले और बॉलीवुड के करीबी बाबा सिद्दीकी का है। हालांकि खुद बाबा सिद्दीकी ने इस बाबत कुछ भी नहीं कहा है लेकिन उनके नाम की चर्चा जरूर हो रही है। बाबा सिद्दीकी गोपालगंज जिले से आते हैं। अल्पसंख्यक समाज से आने के कारण भी उनका दावा मजबूत माना जा रहा है।

टैग्स