ब्रेकिंग
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में अदालत का बड़ा फैसला✦9 साल बाद मिला न्याय: पत्नी की हत्या के मामले में पति को 10 साल की सजा, सास-ससुर भी दोषी करार✦बोलेरो में छिपाकर हो रही थी गांजे की तस्करी, पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ दो सगे भाइयों को दबोचा✦प्रेमिका के पति और जीजा ने किया मैनेजर का अपहरण! मोतिहारी से 4 घंटे में बरामद✦राघोपुर नाव हादसे पर मीसा भारती का गुस्सा फूटा, बोलीं- ‘बिहार में अंधेर नगरी, चौपट राजा’, प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप✦मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में अदालत का बड़ा फैसला✦9 साल बाद मिला न्याय: पत्नी की हत्या के मामले में पति को 10 साल की सजा, सास-ससुर भी दोषी करार✦बोलेरो में छिपाकर हो रही थी गांजे की तस्करी, पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ दो सगे भाइयों को दबोचा✦प्रेमिका के पति और जीजा ने किया मैनेजर का अपहरण! मोतिहारी से 4 घंटे में बरामद✦राघोपुर नाव हादसे पर मीसा भारती का गुस्सा फूटा, बोलीं- ‘बिहार में अंधेर नगरी, चौपट राजा’, प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

राजधानी में सुबह - सुबह ट्रेन से कटकर टीचर की मौत, रेलवे लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा

PATNA : बिहार के पटना से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक शिक्षिका की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया

राजधानी में सुबह - सुबह ट्रेन से कटकर टीचर की मौत, रेलवे लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के पटना से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक शिक्षिका की मौत हो गई। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। यह घटना जिले के दानापुर रेल मंडल के बिहटा रेलवे स्टेशन के अप मेन लाइन के पास की है। इस घटना में  मृतका की पहचान पटना के रामकृष्ण नगर निवासी अजीत कुमार की पत्नी चित्रलेखा देवी के रूप में हुई है। 


वहीं, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहटा जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया।  मृतक चित्रलेखा देवी पटना जिले के दुल्हिनबाजार प्रखंड के राजीपुर गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रचार के रूप मे तैनात थी। यह प्रतिदिन की तरह पटना से लोकल ट्रेन से बिहटा स्टेशन आ कर सवारी गाड़ी से दुल्हिनबाजार जाती थी। 


इसके बाद अब आज शुक्रवार की सुबह भी पटना से लोकल पैसेंजर ट्रेन से उतरकर वो सवारी गाड़ी पकड़ने जा रही थी। इसी दौरान अप मेल लाइन पर अचानक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक महिला की दो बेटी है और पति भी शिक्षक थे, जो अब सेवानिवृत होकर घर पर रहते हैं। घटना की पुष्टि बिहटा जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की।  मृतका के पास मिले दस्तावेज के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। 


इधर, इस घटना को लेकर बिहटा जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि - ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला शिक्षिका की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचनाओं दे दी गई है।  जांच के क्रम में पता चला कि महिला शिक्षिका दुल्हिनबाजार प्रखंड के राजीपुर गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में ड्यूटी करने प्रतिदिन जाती थी।