ब्रेकिंग
प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar MLC Election : नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह; आज थम जाएगा चुनाव प्रचार; जानिए किस वजह से हुए थे एडमिट ✦किस्त के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, मायके पहुंचकर पति के दोस्त ने चाकू से किया हमला✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar MLC Election : नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह; आज थम जाएगा चुनाव प्रचार; जानिए किस वजह से हुए थे एडमिट ✦किस्त के विवाद में नवविवाहिता की हत्या, मायके पहुंचकर पति के दोस्त ने चाकू से किया हमला

राजधानी पटना में झमाझम बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA : राजधानी पटना समेत कई जिलों में देर रात से शुरू हुई बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गयी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक पटना समेत कई जिलों में

राजधानी पटना में झमाझम बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत कई जिलों में देर रात से शुरू हुई बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गयी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 


मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व पश्चिम ट्रफ उत्तर पश्चिम राजस्थान व उत्तरी मध्यप्रदेश के आसपास बने होने के साथ एक निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी नगालैंड तक बना हुआ है। इनके प्रभाव से पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, बांका, खगड़िया जिले में भारी वर्षा जबकि सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन दिनों तक पटना समेत प्रदेश के शेष जिलों में हल्की वर्षा व एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।  


वहीं, तेज बारिश के कारण राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि तो कई में आंशिक गिरावट की स्थिति बनी है। गुरुवार को प्रदेश के सात जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। राजधानी समेत प्रदेश के 14 जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 


इधर, मानसून के लेट आगमन से देश समेत बिहार में भी सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। सब्जियों की कीमत बढ़ने से आम लोगों के साथ-साथ सब्जी विक्रेता भी परेशान हैं। सब्जी खरीदने पहुंचे लोग दाम सुनकर परेशान नजर आ रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से सब्जियों के दाम बढ़े हैं। समय से बारिश होती तो यह स्थिति नहीं रहती। उन्होंने कहा कि धूप के कारण खेत में लगे सब्जियों के लत्तर जल गए।