ब्रेकिंग
Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?

राजधानी पटना में 50 स्थानों पर लगा इमरजेंसी कॉल बॉक्स, हेल्प बटन दबाते ही मिलेगी सुविधा

PATNA : बिहार सरकार आमलोगों की सुरक्षा को लेकर काफी अलर्ट मोड में काम कर रही है। यही वजह है कि आए दिन पुलिस के वरीय पदाधिकारियों की मीटिंग भी बुलाई जा रही है। इस मीटिंग

राजधानी पटना में  50 स्थानों पर लगा इमरजेंसी कॉल बॉक्स, हेल्प बटन दबाते ही मिलेगी सुविधा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार सरकार आमलोगों की सुरक्षा को लेकर काफी अलर्ट मोड में काम कर रही है।  यही वजह है कि आए दिन पुलिस के वरीय पदाधिकारियों की मीटिंग भी बुलाई जा रही है। इस मीटिंग से जो भी रिजल्ट निकल कर सामने आता है उसको लेकर काम उसी समय से शुरू कर दिया जाता है।  इस बीच अब राजधानी में रह रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर एक नई सुविधा बहाल की गई है। 


दरअसल, राजधानी पटना में आमलोगों की सुरक्षा को देखते हुए शहर में 50 स्थानों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाये गये हैं। जो संकट में आम लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे।  इसका हेल्प बटन दबाने पर दो बीप के बाद सहायता मांग रहा व्यक्ति कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी से सीधे बात कर पायेगा और उस व्यक्ति के लोकेशन का भी पता चल जाएगा। जिसके बाद इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दी जायेगी और वहां से त्वरित सहायता पहुंचायी जायेगी। इस योजना की शुरुआत पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत की गयी है। 


जानकारी के मुताबिक़, यह इमरजेंसी कॉल बॉक्स राजधानी पटना के कुछ प्रमुख जगहों पर लगाया जाएगा। जिसमें जेपी गोलंबर, श्याम नंदन तिराहा, आकाशवाणी कार्नर, कारगिल चौक,रेलवे कॉलोनी हॉस्पिटल, डाकबंगला चौक, खेतान मार्केट, लंगर टोली, दिनकर चौराहा, बाकरगंज तिराहा, इको पार्क, पटेल गोलंबर, एएन कॉलेज, लाल मंदिर (अनिसाबाद ),वाल्मी चौक मोड़, एयरपोर्ट गेट नंबर- 2, जगदेव पथ मोड़, गांधी मैदान गेट नंबर- 10,शेखपुरा मोड़, गौरैया मठ का नाम शामिल है। 


इसके साथ ही साथ गायत्री मंदिर (कंकड़बाग ),काली मंदिर,कुम्हार टोली मोड़,भूतनाथ महावीर मंदिर, हाइकोर्ट मोड़, पटना साहिब स्टेशन,मिलर स्कूल,बुद्धा पार्क मोड़,जीपीओ गोलंबर,आयकर गोलंबर, जमाल रोड, बेऊर मोड़,आइटीआइ दीघा घाट, दीघा आशियाना मोड़,चिल्ड्रन पार्क, कुर्जी मोड़,अटल पथ,पुलिस लाइन,संतुष्टि गली मोड़,भट्टाचार्य चौक,धनुकी मोड़,एग्जीबिशन रोड,कोतवाली थाना,वोल्टास मोड़,अटल पथ गोलंबर के पास भी इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए जाएंगे। 


आपको बताते चलें कि, इमरजेंसी कॉल बॉक्स की मदद से लोग किसी भी आपात स्थिति में पुलिस-प्रशासन से मदद मांग सकेंगे।  इसके लिए कर्मियों को भी ट्रेंड किया जा रहा है। इमरजेंसी कॉल का लिंक सीधे कंट्रोल रूम से रहेगा। शहर के प्रमुख स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है. जिसमें हाईपावर लाउडस्पीकर सिस्टम भी होगा। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से संबंधित इलाके के लोगों तक सूचना कुछ ही सेकेंड में भेजी जा सकेगी ताकि आपात स्थिति में सतर्कता बरती जा सके। 

राजधानी पटना में 50 स्थानों पर लगा इमरजेंसी कॉल बॉक्… | FirstBihar