ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजधानी में मुख्य पार्षद के जेठ की दबंगई, पुरानी रंजिश में शख्स को मारी गोली

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पटना में दानापुर मुख्य पार्षद के जेठ की दबंगई सामने आई है। उसने एक शख्स को गोली मारी है। यह पूरा

राजधानी में मुख्य पार्षद के जेठ की दबंगई, पुरानी रंजिश में शख्स को मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां  पटना में दानापुर मुख्य पार्षद के जेठ की दबंगई सामने आई है। उसने एक शख्स को गोली मारी है। यह पूरा मामला दानापुर थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी का है। जहां यज्ञ स्थल के पास किसी विवाद को लेकर एक शख्स को गोली मार दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पुराने विवाद में दानापुर मुख्य पार्षद के जेठ ने एक शख्स को गोली मार दी। घायल को बेहतर इलाज के लिए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल रेफर किया गया है। जिसकी पहचान घनश्याम शर्मा के रूप में हुई है, उसे हाथ में गोली मार दी गई। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सूरज मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार,जख्मी घनश्याम मिथिला कॉलोनी के निवासी है। जिसे गोली लगने के बाद आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जहां से जख्मी का प्राथमिक उपचार कर लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल रेफर किया गया है।  घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गोली का खोखा खोजने में जुटी हुई है। फिलहाल जख्मी शख्स की स्थिती ठीक है। 


उधर, इस घटना को लेकर दानापुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि गोली लगने से घनश्याम जख्मी हो गया है। मामले में एक शख्स को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जख्मी के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लोगों का कहना है कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष शिल्पी मेहता के जेठ सूरज मेहता ने घनश्याम शर्मा को गोली मार दी है।