ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

राजधानी में दो पक्षों के बीच खूनी खेल : मुखिया की पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत, जानिए क्या है वजह

PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा के नेउरा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां ग्रामीण मुखिया की पिटाई से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस पिटाई की वजह एक मामू

राजधानी में दो पक्षों के बीच खूनी खेल : मुखिया की पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत, जानिए क्या है वजह
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके बिहटा के नेउरा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां ग्रामीण मुखिया की पिटाई से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इस पिटाई की वजह एक मामूली से नाली विवाद बताया जा रहा है। 


दरअसल, बिहटा के नेउरा में मुखिया और पड़ोसी के बीच नाली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जहां मुखिया की पिटाई से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. इस घटना में दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हुए है। मृत महिला की पहचान बेचूं टोला गांव निवासी लालबाबू राय की पत्नी देवंती देवी के रूप में हुईं है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा के श्रीचंद्रपुर पंचायत के बेचूं टोला गांव मे पंचायत के वर्त्तमान मुखिया राम अवधेश राय और उनके पड़ोसी के बीच नाली का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर एकबार फिर से कहा सुनी हुई और इसी दौरान दोनों तरफ से हाथापाई शुरू हो गई।  इसी दौरान मुखिया से तरफ से एक बुजुर्ग महिला पर बुरी तरह से हमला किया गया।  जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में दोनों पक्ष के तरफ से दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।  जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि, मंगलवार की देर रात्रि बेचूं टोला गांव के मुखिया राम अवधेश राय से नाली विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के तरफ से कहासुनी हो गई।  जिसके बाद मुखिया अपने कुछ आदमियों के साथ आकर दूसरे पक्ष पर हमला बोला दिया।  उस समय घर में सिर्फ तीन महिलाएं थी। मुखिया ने इसी दौरान घर की एक बुजुर्ग महिला पर दो से तीन बार लाठी से वार कर दिया जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 


 इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नेउरा थाना की थाना प्रभारी श्याम प्रभा कुमारी दल बल के साथ बेचू टोला गांव पहुंची, जहां आक्रोशित परिजनों को समझाकर काफी मशक्कत के बाद बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेजा गया। गांव में घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही ह। वहीं महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और घटना के बाद से आरोपी मुखिया फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें