ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार: क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों की मस्ती, जमकर पी रहे ताड़ी

SUPAUL: कोरोना आपदा को लेकर बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर अब नशेड़ी का अड्डा बनता जा रहा है. सदर प्रखंड से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बसबिट्टी क्वॉरेंटाइन सेंटर से 9 लीटर ताड

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SUPAUL:  कोरोना आपदा को लेकर बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर अब नशेड़ी का अड्डा बनता जा रहा है. सदर प्रखंड से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बसबिट्टी क्वॉरेंटाइन सेंटर से 9 लीटर ताड़ी बरामद किया है. जो वहां रहने वाले कुछ प्रवासियों ने अपने नशे के लिए मंगवाया था. 

राज्य सरकार इस आपदा की घड़ी में क्वॉरेंटाइन सेंटर पर प्रवासियों को हर संभव मदद पहुंचा रही है. ऐसे में प्रवासी शराबबंदी वाले बिहार में क्वॉरेंटाइन सेंटर को नशा का अड्डा बना रही है. ताड़ी की ये खेप वहां रहने वाले कुछ प्रवासियों ने नशे के लिए मंगवाया था. लेकिन जिला प्रशासन द्वारा रखे गए कुछ वोलेंटियर की वजह से इस खेप को पकड़ लिया गया है. 

सदर थाना को इसकी सूचना दे दी गयी है. वहां प्रतिनियुक्त शिक्षक ने बताया क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूर सभी लोकल हैं. जिसकी वजह से उनके परिजन उन्हें शराब, गाजा और ताड़ी जैसी मादक पदार्थ मुहैया करा रही है. स्थानीय लोगों का भी आरोप है कि प्रवासियों के द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है तो दूसरी ओर नशे में उपद्रव भी मचाना आम बात हो गयी है. बता दें कि इससे पहले कटिहार में भी प्रवासी मजदूरों का गांजा पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता