ब्रेकिंग
जमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगजमुई में ITBP जवान का वीडियो वायरल, बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप; आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवादगोपालगंज में भीषण गर्मी का असर, कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल 27 जून तक बंद; DM ने जारी किया आदेशएक विवाह ऐसा भी: पटना में 21 जून को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, 14 दिव्यांग जोड़े भी होंगे शामिल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

बिहार : प्यार में पागल लड़के ने किन्नर से रचाई शादी, बहु के घर पहुंचते ही बेहोश हुई मां

SASARAM : बिहार के सासाराम में एक युवक ने किन्नर से शादी कर ली. फिर क्या था, लड़के के घर वालों को जब सच्चाई पता चली तो बवाल हो गया. परिवार वालों ने दोनों को अलग करने की काफी को

बिहार : प्यार में पागल लड़के ने किन्नर से रचाई शादी, बहु के घर पहुंचते ही बेहोश हुई मां
First Bihar
3 मिनट

SASARAM : बिहार के सासाराम में एक युवक ने किन्नर से शादी कर ली. फिर क्या था, लड़के के घर वालों को जब सच्चाई पता चली तो बवाल हो गया. परिवार वालों ने दोनों को अलग करने की काफी कोशिश की लेकिन उनकी साड़ी कोशिशों पर पानी फिर गया. किन्नर को जब पता लगा कि लड़के के घर वाले उन दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह सीधा उनके घर पहुंच गई. उसके बाद वहां जो कुछ हुआ वह फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है. 


दरअसल, रोहतास जिले के करगहर के रहने वाले गोलू कुमार और पानापुर गांव की किन्नर नंदनी कुमारी की मुलाकात एक साल पहले एक डांस प्रोग्राम के दौरान हुई थी. जहां से दोनों के रिश्ते की शुरूआत हुई. साथ में समय गुजारते दोनों के बीच प्यार हो गया. बात इतनी आगे बढ़ गई कि गोलू और किन्नर नंदनी ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया.


करीब एक साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली. लेकिन घर वालों और समाज के डर से दोनों घर से भाग गए और छुप कर करगहर में ही किराए के मकान में रहने लगे. गोलू के घर वालों को जब दोनों के रिशते की भनक लगी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद परिवार ने दोनों को अलग करने के लिए जो कुछ बन पड़ता था सब किया. कई कोशिशें की लेकिन दोनों ने ठान रखी थी कि जो भी हो जाए साथ ही रहेंगे. लेकिन इसके बाद गोली के घर वाले उसकी शादी कहीं और करवाने की तैयारी करने लगे.


शादी की तैयारियों की भनक जब नंदनी को लगी तो वो सीधा गोलू के घर पहुंच गई. जहां उसे देख घर वाले चौंक गए. जैसे ही आस पास के लोगों को नंदनी के आने की खबर लगी वहां भीड़ जुट गई. घर वालों ने उसे भगाने के पूरी कोशिश की पर वो नहीं मानी. जिसके बाद गोलू की मां बेहोश हो गई और उनकी हालत देखकर वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह समझा बूझा कर किन्नर नंदनी को वहां से भेजा. गोलू भी अपनी किन्नर पत्नी को करगहर से लेकर निकल गया. फिलहाल इस पूरे मामले की चर्चा हर जगह हो रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता