ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नियोजित शिक्षकों के पक्ष में उतरी सियासत की मिस्ट्री गर्ल पुष्पम प्रिया चौधरी, कहा- बहुत जल्द न्याय की जीत होगी

PATNA : बिहार की सियासत की मिस्ट्री गर्ल कही जा रही पुष्पम प्रिया चौधरी ने आज नियोजित शिक्षकों के पक्ष में मोर्चा खोला. पुष्पम ने पटना के ग्रामीण इलाकों में जाकर कुछ नियोजित श

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की सियासत की मिस्ट्री गर्ल कही जा रही पुष्पम प्रिया चौधरी ने आज नियोजित शिक्षकों के पक्ष में मोर्चा खोला. पुष्पम ने पटना के ग्रामीण इलाकों में जाकर कुछ नियोजित शिक्षकों से मुलाकात की. फिर कहा-न्याय की जीत, बहुत जल्द होगी. 



पटना के ग्रामीण इलाकों में पुष्पम प्रिया चौधरी का दौरा
पुष्पम प्रिया चौधरी ने आज नौबतपुर से लेकर दुल्हिन बाजार तक पटना के ग्रामीण इलाकों का दौरा किया. इस दौरान वे दो नियोजित शिक्षकों के घर पहुंची. अपने ट्वीटर अकाउंट पर पुष्पम ने लिखा कि वे दो शिक्षकों पिंकी मैम और हेमंत सर का दर्द जानकर दुखी हो गयीं. लेकिन इससे बिहार को बदलने की उनकी प्रतिबद्धता और बढ़ी है.


नियोजित शिक्षकों का समर्थन
पुष्पम प्रिया चौधरी ने नियोजित शिक्षकों के पक्ष में आज मोर्चा खोला. ट्वीटर पर उन्होंने लिखा - “ महीनों तक वेतन नहीं, देंगे तो बराबर नहीं, स्थायी-अस्थायी-दैनिक-नियोजित की सामंती व्यवस्था, और लोग अपना हक़ माँगें, तो निकाल-बाहर की धमकी! यह कौन सी ज़मींदारी है? जीत तो न्याय (धम्म) की ही होगी, बहुत जल्द होगी और जब होगी तो उससे सुखद और कुछ नहीं होगा”


ट्वीटर पर पुष्पम ने कहा कि शिक्षक की शिक्षा प्रणाली होते हैं. उनके बकाये का भुगतान नहीं करना. आर्थिक और सामाजिक तौर पर उन्हें प्रताडित करना बड़ी भूल है जिसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ेगा. समाज का भविष्य खराब होता जा रहा है. राजनेताओं ने समाज को जहां पहुंचा दिया है उसे देखकर उनका कलेजा कांपता है.