ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 20 अधिक घायल

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से आ रही है, जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो बसों के बीच टक्कर हो गई है. घटना में 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 20 से अ

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 20 अधिक घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से आ रही है, जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो बसों के बीच टक्कर हो गई है. घटना में 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 20 से अधिक लोग घायल हो गये. घटना के बाद घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. 


जानकारी के मुताबिक, यह घटना लोनी कटरा थानाक्षेत्र के नारायणपुर की है. बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस आपस में टकरा गयी. घटना के बाद बाराबंकी जिला प्रशासन घटनास्थल पर पहुच गयी हैं और घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि एक डबल डेकर बस को दूसरे बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 8 यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं.


हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, 8 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों की पहचान लदोरा कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार के ओम प्रकाश राय (33 वर्ष), जिला मधुबनी बिहार के शिवधारी (42 वर्ष), कालापट्टी जिला मधुबनी बिहार के चितनारायण (75 वर्ष) व थाना पिपरी जिला सीतामढ़ी बिहार के कमलेश कुमार (23 वर्ष) के रूप में की है. 


बाराबंकी जिला प्रशासन द्वारा घायल यात्रियों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है. बस में सवार घायल लोगों का कहना है कि यह घटना सुबह 4 बजे की है. सभी यात्रि सोये हुए थे, उसी समय पीछे से आ रही डबल डेकर बस पीछे से टक्कर मार दी. सुचना मिलने पर जिले के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. यात्रियों के परिजन को भी सूचना दे दी गयी है.

टैग्स