ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIHAR CRIME : डेढ़ महीने से लापता युवक का शव तालाब किनारे से हुआ बरामद; इलाके में मचा हडकंप

BIHAR CRIME : मोतिहारी के पिपरा में डेढ़ महीने से लापता युवक का का शव तालाब के किनारे मिला है। वहीं, शव मिलने के बाद पूरी इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान पीपरा थानां के विष्णुपुरवा

BIHAR CRIME
युवक का शव बरामद
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई की खबरें सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक लापता युवक का शव तालाब किनारे बरामद किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम है। 


जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी के पिपरा में डेढ़ महीने से लापता युवक का का शव तालाब के किनारे मिला है। वहीं, शव मिलने के बाद पूरी इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान पीपरा थानां के विष्णुपुरवा के निवासी मुखलाल भगत के पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। मृतक की मां ने काफी दिन पहले ही स्थानीय पीपरा थाने में आवेदन देकर गाव के ही आधे दर्जन लोगों पर अपने बेटे के अपहरण करने की आशंका जताई थी। 


जबकि, आवेदन के डेढ़ महीने में पुलिस युवकतो दूर उसके वाहन तक को भी खोज नहीं पाई। इसके बाद अब इस युवक का शव तालाब के किनारे बरामद किया गया है। वहीं,पुलिस ने अब शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृतक अजीत कुमार की मां ने अपने प्राथमिक में बिशनपुर और महुआ के लोगों को आरोपित करते हुए घर से बुलाकर ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस की सुस्ती और पुलिस के कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पिछले डेढ़ महीने में पुलिस ने युवक को खोजने में दिलचस्पी क्यों नहीं दिखाई। 


इधर, जब भी मृतक की परिवार के लोग स्थानीय थाने में जाते थे तो पुलिस टालमटोल का रवैया अपनाती थी लेकिन युवक का शव मिलने से पुलिसिया कार्यशैली पर  बड़ा सवाल खड़ा करता है साथ ही ऑलन इज वेल होने का दावा करने वाली मोतीहारी पुलिस की सुस्ती के कारण एक युवक की जान चली गई है।