ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

तेज रफ्तार का कहर : दो बाइक की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत नाजुक

MOTIHARI : बिहार में सड़क हादसे में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है।

 तेज रफ्तार का कहर : दो बाइक की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में सड़क हादसे में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे युवक के साथ सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठे युवक की भी मौत हो गई। 


वहीं, इस घटना में दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना सुगौली थाना क्षेत्र के सिकरहना पुल के पास की है। मृतक की पहचान सुगौली नगर पंचायत के कानू टोला वार्ड नंबर 15 के रहने वाले 45 वर्षीय रामजी साह और मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के चांदमारी निवासी अनुभव कुमार के रूप में हुई है।


वहीं घायल नगर थाना ने चांदमारी निवासी करण कुमार और सुगौली ने नगर पंचायत में वार्ड 15 के गुड्डू साह हैं। जख्मियों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। सुगौली थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है।  प्रत्यक्षदर्शी मो. फिरोज ने बताया कि वह सड़क किनारे रामजी साह और गुड्डू से बात कर रहा था। 


इसी दौरान छपवा के तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन दोनों को पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद रामजी साह और बाइक चला रहे युवक अनुभव कुमार की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई। जबकि गुड्डू और करण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।