ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

School Closed in Bihar: कड़ाके की ठंड को लेकर बिहार के इन जिलों के स्कूल हुए बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

School Closed in Bihar: बिहार के पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में बढ़ते ठंड को लेकर जिला प्रशासन ने 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है. पूर्वी चंपारण में आगामी 23 जनवरी और गोपालगंज में 24 जनवरी तक 8वीं तक की सभी कक्षाएं बंद रहेगी.

Bihar News
ठंड के कारण स्कूल बंद
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

School Closed in Bihar: बिहार में कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर से स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया जा रहा है। बिहार के पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगले दो तीन दिनों तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।


पूर्वी चंपारण में ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 8वीं तक की सभी कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों पर अगले आदेश तक रोक लगा दिया है। पूर्वी चंपारण में आगामी 23 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़ी तैयारियां और बोर्ड द्वारा संचालित किए जाने वाली परीक्षा का संचालन इससे मुक्त रहेगा।


उधर, गोपालगंज में भी ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने आगामी 24 जनवरी तक 8वीं तक से सभी कक्षाओं में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दिया है। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए है। 8वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से साढ़े तीन बजे तक संचालित करने का निर्देश जिला प्रशासन की तरफ से सभी स्कूलों को दिया गया है। 


बता दें कि बिहार में एक बार फिर से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री गिरने और तेज पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 30 जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सचेत रहने की अपील की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का फैसला जिला प्रशासन ने लिया है।

मोतिहारी से सोहराब आलम और गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट...