ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

साले की शादी में ससुराल आया था युवक, स्कूल में लटकती मिली लाश

EAST CHAMPARAN : साले की शादी में ससुराल आए युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क

साले की शादी में ससुराल आया था युवक, स्कूल में लटकती मिली लाश
Anamika
2 मिनट

EAST CHAMPARAN : साले की शादी में ससुराल आए युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक की पहचान  बेतिया के नूतन थाना क्षेत्र निवासी दीप्ति साह के रुप में की है. बताया जा रहा है कि 11 दिसंबर को दिप्ति के साले की शादी थी.  जिसे लेकर ही दिप्ति अपने ससुराल सुगौली के श्रीरामपुर आया था. शादी के बाद से वह ससुराल में ही था. 

घरवालों ने बताया कि सोमवार की रात को खाना खाने के बाद दिप्ति साह कहीं चला गया. घऱवालों ने बहुत खोजा पर उसका कोई पता नहीं चला. मंगलवार की सुबह उसकी लाश एक सरकारी स्कूल में लटकती हुई मिली. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी.  मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस इस केस में सुसाइड और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है.