ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सत्याग्रह एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक लगी आग, रक्सौल से दिल्ली जाने के दौरान घटना

RAXAUL: रक्सौल से दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के यात्रियों के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गयी। आग लगने की सूचना जैसे ही ड्राइवर को म

सत्याग्रह एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक लगी आग, रक्सौल से दिल्ली जाने के दौरान घटना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAXAUL: रक्सौल से दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के यात्रियों के बीच उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गयी। आग लगने की सूचना जैसे ही ड्राइवर को मिली, उसने ट्रेन को मौके पर रोक दिया। जिसके बाद बारी-बारी से यात्रियों को बोगी से बाहर निकाला गया। 


यह घटना मुसहरवा हॉल्ट के पास की है। अगलगी की सूचना मिलते ही रेल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि अचानक एक बोगी से धुआं उठने लगा। धुएं पर नजर पड़ते ही यात्रियों ने ट्रेन में सवार दूसरे यात्री को इसकी जानकारी दी। 


जिसके बाद ट्रेन में बात फैल गयी और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। फिर लोको पायलट को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने तुरंत मुसहरवा हॉल्ट के पास ट्रेन को रोक दिया और रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।   

टैग्स