ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

जल्द चालू होने जा रहा बिहार का यह नया एयरपोर्ट, उड़ान में बाधक बने मकान और पेड़ों हटाने की प्रक्रिया तेज

Bihar New Airport: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल एयरपोर्ट को शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। उड़ानों में बाधक भवनों और पेड़ों को हटाने के लिए बिहार सरकार ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके बाद हवाई सेवा शुरू होने की राह आसान होगी।

Bihar New Airport
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar New Airport: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। विमानों के सुरक्षित संचालन में बाधा बन रहे भवनों और पेड़ों को हटाने के लिए बिहार सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है।



इस संबंध में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया गया है। कैबिनेट सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने दोनों संस्थाओं को पत्र भेजकर इस दिशा में कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है।



यह कार्रवाई भारतीय वायुयान अधिनियम 2024 और एयरक्राफ्ट (अवरोधों का ध्वस्तीकरण) नियम 2025 के तहत की जा रही है। विमानन निदेशालय को एएआई की ओर से तैयार रक्सौल एयरपोर्ट का ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेस (OLS) सर्वे भी प्राप्त हो चुका है।



राज्य सरकार ने पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी को चिह्नित अवरोधों का भौतिक सत्यापन कराने और संबंधित भवनों व पेड़ों के स्वामियों का विवरण जुटाने का निर्देश दिया है। नियमों के अनुसार, एयरपोर्ट संचालक सबसे पहले संबंधित मकान मालिकों और एजेंसियों को नोटिस जारी कर वास्तविक स्थिति की जांच करेंगे। इसके बाद डीजीसीए संबंधित पक्षों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने या आवश्यक सुधार करने के लिए 60 दिनों का समय देगा।



यदि तय समय सीमा के भीतर अवरोध नहीं हटाए जाते हैं, तो भवनों को हटाने या पेड़ों की छंटाई का आदेश जारी किया जाएगा। आदेश का पालन नहीं होने पर जिला प्रशासन को कानूनी कार्रवाई करते हुए अवरोध हटाने का अधिकार होगा।



सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से हटाई जाने वाली अधिकृत पुरानी इमारतों के स्वामियों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। सुरक्षा मानकों के अनुरूप अवरोध हटने के बाद रक्सौल एयरपोर्ट से विमानों की सुरक्षित टेकऑफ और लैंडिंग संभव हो सकेगी।



रक्सौल एयरपोर्ट के विकास से क्षेत्रीय संपर्क योजना को गति मिलेगी और भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में हवाई सेवा शुरू होने का रास्ता साफ होगा। समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी होने पर रक्सौल से जल्द विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता