ब्रेकिंग
जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....जमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....

अनियंत्रित होकर नदी में गिरी दूल्हे की कार, बाल-बाल बची चार लोगों की जान

Bihar News: पूर्वी चंपारण के रक्सौल में बारात जा रही दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में दूल्हे समेत चार लोग बाल-बाल बच गए, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पूर्वी चंपारण के रक्सौल में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बारात जा रही दूल्हे की कार अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। घटना भेलाही थाना क्षेत्र के आनंदीगंज गांव जाने के दौरान त्रिवेणी नहर कैनाल स्थित पुराने एसएसबी कैंप के पास हुई।


बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। कार में दूल्हे समेत चार लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही भेलाही थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और साहस का परिचय देते हुए नदी में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 


इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और सभी लोग खतरे से बाहर बताए गए। इलाज के बाद दूल्हा समेत सभी लोग फिर से शादी समारोह में शामिल होने आनंदीगंज रवाना हो गए।


भेलाही थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और राहत कार्य की जमकर सराहना की।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता