ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Road Accident: तेज रफ्तार बाइक ट्रॉली से टकराई, सड़क हादसा में जीजा की मौत; साला गंभीर रूप से घायल

Road Accident: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पहाड़पुर उच्च विद्यालय के समीप हुआ।

Road Accident
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Road Accident: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पहाड़पुर उच्च विद्यालय के समीप हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार में जा रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक एक सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


मौके पर पहुंची पहाड़पुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को एम्बुलेंस से मोतिहारी सदर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान अहिव कुमार के रूप में हुई है, जो पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेया अहिर टोली का रहने वाला था। घायल युवक उसी गांव का बताया जा रहा है, जो मृतक का साला है। दोनों रिश्ते में जीजा-साला बताए जा रहे हैं।


परिजनों का कहना है कि, दोनों युवक बाजार से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। विष्णनाथ यादव, जो मृतक के दादा हैं, ने बताया कि रोज की तरह बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे कि अचानक यह हादसा हो गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया हमारे पास दो युवक सड़क हादसे में घायल होकर लाए गए थे, जिनमें से एक की मौत पहले ही हो चुकी थी। दूसरे की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए SKMCH मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। पहाड़पुर पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट