ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

मोतिहारी में 4 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल लिंक की जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 4 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में नेपाल से जुड़े नेटवर्क और मास्टरमाइंड का खुलासा हुआ है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 4 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


सदर एसडीपीओ अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छौड़ादानो थाना क्षेत्र के कुदरकट गांव के दो युवक नेपाल से अफीम की खेप लेकर आ रहे हैं और ट्रेन के माध्यम से उसे लखनऊ भेजने की तैयारी में हैं।


विशेष टीम गठित कर की गई छापेमारी

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंहत कुमार और अभिमन्यु के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 4 किलो अफीम बरामद की गई।


पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान मंहत कुमार ने बताया कि उसका भाई विदेश में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है और आर्थिक जरूरतों के कारण वह इस तस्करी नेटवर्क से जुड़ गया। उसने स्वीकार किया कि यह उसकी दूसरी खेप थी और हर खेप पर उसे अच्छा-खासा कमीशन मिलता था।


दोनों आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि वे नेपाल में बैठे एक सरगना के निर्देश पर काम करते थे। छात्र होने के कारण उन पर किसी को आसानी से शक नहीं होता था और वे पीठू बैग में अफीम रखकर ट्रेन के जरिए विभिन्न स्थानों तक इसकी आपूर्ति करते थे।


मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी पुलिस

सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है। मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने में जुटी हुई है।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट