ब्रेकिंग
Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦Bihar News: सीतामढ़ी में पुलिस का एनकाउंटर, दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी को पैर में लगी गोली, तीन अन्य आरोपी भी घायल ✦Bihar News : गांव के 'मिनी सचिवालय' में अब रोज बैठेंगे कर्मचारी, बायोमीट्रिक से होगी निगरानी✦Bihar News: जिस सच की तलाश थी, वो मिला ही नहीं? पटना NEET छात्रा मौत केस में CBI को नहीं मिले ठोस सबूत, क्लोजर रिपोर्ट ने बढ़ाए सवाल

मोतिहारी नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल, झील में तब्दील हुआ वार्ड 6 का इलाका, घरों में भी घुसा बदबूदार पानी

MOTIHARI: मोतिहारी नगर निगम के गठन के बाद भी शहर के कई इलाकों में साफ-सफाई और जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। विशेष रूप से, वार्ड नंबर 6 के कुछ मोहल्ले में जलभराव की

मोतिहारी नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल, झील में तब्दील हुआ वार्ड 6 का इलाका, घरों में भी घुसा बदबूदार पानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी नगर निगम के गठन के बाद भी शहर के कई इलाकों में साफ-सफाई और जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। विशेष रूप से, वार्ड नंबर 6 के कुछ मोहल्ले में जलभराव की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि लोग इन इलाकों को पार करने में काफी मुश्किल महसूस कर रहे हैं। 


अभी भी कुछ मोहल्ले में टापू जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और लोगों को गंदगी और बदबूदार नाले के पानी के बीच से रोजाना होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पूरा मोहल्ला जलमग्न हो गया है। सड़कें झील में तब्दील हो गई हैं और घरों में पानी घुस गया है। इससे न केवल लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जलजमाव की स्थिति होने से शहर में डेंगू का प्रकोप भी फैल चुका है और इस तरह की अस्वच्छता से बीमारियों फैलने का खतरा और बढ़ गया है। 


स्थानीय लोगों ने नगर निगम से इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है। मोतिहारी नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों की मांग है कि नगर निगम जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाले और जल निकासी की व्यवस्था करे नहीं तो स्थिति और भयावह हो जाएगी।

मोतिहारी नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल, झील में तब्दील हुआ वार्ड 6 का इलाका, घरों में भी घुसा बदबूदार पानी


मोतिहारी नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल, झील में तब्दील हुआ वार्ड 6 का इलाका, घरों में भी घुसा बदबूदार पानी    मोतिहारी नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल, झील में तब्दील हुआ वार्ड 6 का इलाका, घरों में भी घुसा बदबूदार पानी


मोतिहारी नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल, झील में तब्दील हुआ वार्ड 6 का इलाका, घरों में भी घुसा बदबूदार पानी

टैग्स