ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मोतिहारी में टूटा त्रिवेणी नहर का बांध, किसानों को भारी नुकसान

MOTIHARI: रामगढ़वा प्रखंड के सिहोरवा गांव में त्रिवेणी नहर का बांध अचानक टूट गया जिसके कारण किसानों के खेतों में पानी भर गया है। खेत में पानी घुसने से फसले बर्बाद हो रही है। जिससे

मोतिहारी में टूटा त्रिवेणी नहर का बांध, किसानों को भारी नुकसान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: रामगढ़वा प्रखंड के सिहोरवा गांव में त्रिवेणी नहर का बांध अचानक टूट गया जिसके कारण किसानों के खेतों में पानी भर गया है। खेत में पानी घुसने से फसले बर्बाद हो रही है। जिससे किसान खासे परेशान हैं। वही अब बांध का पानी गांव की ओर बढ़ रहा है। लोगों को यह डर सता रहा है कि कही पानी उनके घरों तक ना पहुंच जाए। 


गांव के लोगों का कहना है कि त्रिवेणी कनाल नहर पर जो बांध बना हुआ है वो काफी जर्जर हो चुका है जिसके कारण आज यह टूट गया और सारा पानी किसानों के खेत में घुस गया। किसानों के खेत में फसले लगी हुई है जो पानी में डूब गई है। किसानों ने अपने-अपने खेतों में गेहूं, आलू, मक्का, सरसों, गोभी सहित कई फसलें लगा रखी है जो पानी में डूबने से खराब हो रहा है। 


खेतों से होता हुआ यह पानी अब गांव की ओर बढ़ रहा है। पानी की धार तेज है लोग इस बात से भी घबराये हुए है कि कही पानी उनके घरों तक ना पहुंच जाए। इस बात से परेशान किसानों ने इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ ने टूटे हुए बांध का जायजा लिया और किसानों की इस समस्या को देख फसल क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया।