ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोतिहारी में सोशल डिस्टेंसिंग सिखाने गई पुलिस और डॉक्टर की टीम पर हमला, कई घायल

MOTIHARI : बड़ी खबर मोतिहारी से है, जहंं लॉकडाउन काअनुपालन और सोशल डिस्टेंसिंग सिखाने गई पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है. इस हमले में दो पुलिसकर्मि और ब्लॉक हेल्थ

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI : बड़ी खबर मोतिहारी से है, जहंं लॉकडाउन काअनुपालन और सोशल डिस्टेंसिंग सिखाने गई पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया है. इस हमले में दो पुलिसकर्मि और ब्लॉक हेल्थ मैनेजर को चोटें आईं है. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

मामला मोतिहारी के हरसिद्धि थाना के जगपकड़ गांव की है. इस बाबत एसडीओ धरेंद्र मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जगपकड़ गांव के महादलित टोले में लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं. जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मी और हरसिद्धि बीडीओ के नेतृत्व में पुलिस की टीम वहां लोगों को जागरुक करने पहुंची. इसी दौरान वहां लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बताया जा रहा था और खुले दुकान को बंद भी कराया जा रहा था. तभी ग्रामीण भड़क गए और लॉकडाउन का अनुपालन करने से मना कर दिया और पुलिस,स्वास्थ्यकर्मियों की टीम को घेरने लगे. 


तभी जानकारी मिलते ही एसडीओ पुलिस बल के साथ स्वास्थ्यकर्मी और पुलिस की टीम को रेस्क्यू करने पहुंचे. तभी भड़के लोगों ने प्रशासन पर पथराव करने लगे. इस हमले में एसडीओ के बॉडिगार्ड समेत दो पुलिस वाले घायल हो गए. वहीं एक ब्लॉक हेल्थ मैनेजर को भी चोट लगी है. 5 पुलिस वाले को हल्की  चोटें लगी है. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की  गाड़ी पर जमकर पथराव किया जिसमें कई गाड़ियों का शीशा टूट गया है. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता