ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BDO साहब की गुंडागर्दी देखिये, इनकी दबंगई देखकर डॉन भी शरमा जायेंगे

MOTIHARI : बिहार में इनदिनों गुंडे ही नहीं सरकारी अफसर भी दबंगई कर रहे हैं. मोतिहारी से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसके बारे में हर कोई सुनकर दंग रह गया. दरअसल पूर्वी चंपारण जि

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में इनदिनों गुंडे ही नहीं सरकारी अफसर भी दबंगई कर रहे हैं. मोतिहारी से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसके बारे में हर कोई सुनकर दंग रह गया. दरअसल पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर प्रखंड के BDO की सरेआम दबंगई का एक मामला सामने आया है. जंगल में लगी आग की तरह तेजी से वायरल हो रही एक तस्वीर में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठे एक युवक की पिटाई कर रहे हैं. तस्वीर में गुंडई करते दिख रहा व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि पहाड़पुर के बीडीओ और उनका ड्राइवर है. 

बीडीओ साहब की यह तस्वीर बहुत ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. साहब की दबंगई देखकर तो बड़े-बड़े डॉन भी शरमा जायेंगे. तस्वीर में आप देख रहे हैं कि आखिर कैसे ये बीडीओ साहेब कुर्सी पर बैठे एक युवक के गिरेबान को पकड़कर खींच रहे हैं. साथ ही उस तस्वीर में उनका ड्राइवर भी साहेब के पदचिन्हों पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को पहाड़पुर प्रखंड के कोटवा पंचायत में विकास शिविर लगाया गया था. इस दौरान राजेश श्रीवास्तव नामक एक युवक सरकारी कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर हंगामा करने लगा. इतने में बीडीओ साहेब भड़क उठे और उस शख्स की पिटाई करने लगे. 

फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल फोटो की पुष्टि नहीं करता है. हालांकि बताया जा रहा है कि पीड़ित शख्स शराब के नशे में था क्योंकि उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. बीडीओ के निर्देश पर उस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सोशल मीडिया पर लोग कई सारे सवाल खड़ा कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि यह कैसी शराबबंदी है कि सरकारी अफसरों के सामने लोग शराब पीकर पहुंच जाते हैं. वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग प्रखंड विकास पदाधिकारी के रवैये पर भी सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं. घटना को लेकर जब पहाड़पुर बीडीओ से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

Himanshu

FirstBihar संवाददाता