ब्रेकिंग
मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦मोतिहारी में घायल भैंस को लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- साहब इसकी भी इंज्यूरी स्लिप काटिए!✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?

मोतिहारी जेल में 137 बंदी कर रहे महापर्व छठ: 12 साल से व्रत रख रहीं मुस्लिम महिला रुखसाना, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी सेंट्रल जेल में इस बार 137 बंदी छठ पूजा कर रहे हैं। इनमें मुस्लिम महिला बंदी रुखसाना खातून भी शामिल हैं, जो पिछले 12 वर्षों से छठ व्रत रख रही हैं। डीएम सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात ने तैयारियों का लिया जायजा..

बिहार न्यूज
लोक आस्था का महापर्व छठ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

मोतिहारी: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूर्वी चंपारण में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिले के सभी अनुमंडलों में छठ घाटों की साफ-सफाई के साथ आकर्षक सजावट और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और एसपी स्वर्ण प्रभात लगातार विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं।


इस बार छठ पर्व को लेकर मोतिहारी सेंट्रल जेल में भी खास तैयारियां की गई हैं। जेल में सजा काट रहे 137 बंदी छठ पूजा और आराधना में जुटे हैं। इनमें एक मुस्लिम महिला बंदी रुखसाना खातून भी शामिल हैं, जो पिछले 12 वर्षों से छठ व्रत करती आ रही हैं।


बंदियों को छठ पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारी और एसपी ने खुद सेंट्रल जेल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने बताया कि इस बार छठ पर्व को लेकर विशेष तैयारी की गई है। छठ घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जेल में भी बड़ी संख्या में बंदी छठ पूजा कर रहे हैं। उनकी सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।


वहीं, एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि छठ पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। गांवों और शहरों में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस की विशेष पेट्रोलिंग कराई जाएगी। छठ घाटों पर आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।


प्रशासन का प्रयास है कि जिले में छठ महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो तथा श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

टैग्स