ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मTRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा में बदलाव की मांग: छात्र संघों से बातचीत के बाद शिक्षा विभाग ने BPSC को लिखा पत्रमीडिया के सामने कु्त्ता-हाथी वाला बयान देना एक IAS को पड़ गया भारी, CM के निर्देश पर BPSC परीक्षा नियंत्रक सस्पेंडLPG e-KYC की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे सत्यापन; बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को राहततेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मTRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा में बदलाव की मांग: छात्र संघों से बातचीत के बाद शिक्षा विभाग ने BPSC को लिखा पत्रमीडिया के सामने कु्त्ता-हाथी वाला बयान देना एक IAS को पड़ गया भारी, CM के निर्देश पर BPSC परीक्षा नियंत्रक सस्पेंडLPG e-KYC की डेडलाइन फिर बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकेंगे सत्यापन; बिहार के लाखों उपभोक्ताओं को राहत

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में अपराधियों ने दिनदहाड़े हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। धारदार हथियार से हुई इस वारदात के बाद इलाके में डर का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी...

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के गढ़हिया थाना क्षेत्र के खोदादपुर गांव में अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घायलों की पहचान खोदादपुर निवासी उमेश सिंह और एक महिला के रूप में हुई है. दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है.


मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किसी काम से गांव में मौजूद थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने अचानक उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है.


इधर घटना की जानकारी मिलते ही गढ़हिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है.


गढ़हिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. उन्होंने कहा कि हमले के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.


दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है. वहीं, घायलों के परिजन अस्पताल में उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.