ब्रेकिंग
‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦‘काफी उलझन की स्थिति है, चुनाव आयोग स्पष्टीकरण दे’, चिराग पासवान के बाद उपेंद्र कुशवाहा की मांग ✦बांका में नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल के ऊपर बह रहा 2 फीट पानी... प्रशासन ने आवागमन पर लगाई रोक✦बिहार की बेटी का कमाल: 21 की उम्र में बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में बनीं IAS, जानिए क्या है श्रेया श्री की सफलता का राज✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल

फर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तार

Bihar Cyber Crime News: मोतिहारी में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर हुई छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले...

फर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Cyber Crime News: मोतिहारी के आदापुर थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकानों पर छापेमारी की. इस दौरान फर्जी आधार कार्ड तैयार करने से जुड़े कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं.


पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई बिशनपुरवा गांव स्थित चौरसिया ऑनलाइन दुकान में की गई. यहां छापेमारी के दौरान राम विनय चौरसिया, पिता प्रेम प्रसाद को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि वह एक एप्लीकेशन और डी-प्रिंट पोर्टल की मदद से भारतीय और नेपाली नागरिकों के फर्जी आधार कार्ड तैयार करता था.


पुलिस की जांच में सामने आया कि फर्जी आधार कार्ड तैयार करने का यह काम ऑनलाइन तरीके से किया जा रहा था. आरोपित कथित तौर पर लोगों से पैसे लेकर उनके लिए आधार कार्ड तैयार करता था. जानकारी के अनुसार, करीब 300 रुपये में फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम किया जाता था.


इसके बाद पुलिस टीम ने आदापुर बाजार स्थित वर्षा कंप्यूटर दुकान पर भी छापेमारी की. यहां भी फर्जी आधार कार्ड तैयार करने के आरोप में एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस दोनों स्थानों से फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सिस्टम और अन्य सामान की जांच कर रही है.


पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले को लेकर आदापुर थाना कांड संख्या 277/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है.


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी आधार कार्ड बनाने का यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था और इसके जरिए अब तक कितने लोगों के दस्तावेज तैयार किए गए हैं. साथ ही पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.