ब्रेकिंग
बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा बगहा में गोलगप्पे खाने से दर्जनों लोग बीमार, 8 अस्पताल में भर्ती, फूड पॉइजनिंग के लक्षणमुजफ्फरपुर राष्ट्रीय लोक अदालत में 20,872 मामलों का निपटारा, 80 करोड़ से ज्यादा की राशि की वसूलीललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत में

Bihar exam cheating: मोतिहारी में भर्ती परीक्षा के दौरान नकल का एक हाईटेक मामला सामने आया है। जांच के दौरान एक अभ्यर्थी को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पकड़ा गया, जिसके पास से चप्पल में छिपाया गया इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला...

मोतिहारी में परीक्षा के दौरान पकड़ा गया ‘मुन्ना भाई’, चप्पल में छिपा रखा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस; दो साथी भी हिरासत में
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar exam cheating: मोतिहारी में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से आयोजित अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के दौरान नकल कराने की कोशिश का मामला सामने आया है. एलएनडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान एक अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया. आरोपी ने डिवाइस को अपनी चप्पल में छिपा रखा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी निशानदेही पर दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.


गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान पश्चिम चंपारण के बेतिया निवासी अविनाश कुमार के रूप में हुई है. जिले में अधिनायक अनुदेशक भर्ती परीक्षा के लिए कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी की जा रही थी.


परीक्षा के दौरान सदर एसडीओ अरुण कुमार और सदर डीएसपी दिलीप कुमार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे. इसी क्रम में अधिकारियों की टीम जब एलएनडी कॉलेज पहुंची और परीक्षा कक्षों का जायजा लेने लगी, तो एक अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं.


अधिकारियों के निर्देश पर अभ्यर्थी की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उसकी चप्पल में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाए जाने का पता चला. पुलिस के अनुसार, इसी डिवाइस के जरिए परीक्षा के दौरान बाहर से उत्तर उपलब्ध कराए जा रहे थे. इसके बाद पुलिस टीम ने अविनाश कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया.


एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार, पूछताछ में अविनाश कुमार ने बताया कि उसने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करने का तरीका यूट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा था. उसने यह डिवाइस ऑनलाइन मंगाया था और परीक्षा में इसका इस्तेमाल करने की तैयारी की थी.


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऐसी व्यवस्था करने की कोशिश की थी, जिससे परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाए जाने की स्थिति में भी वह बाहरी नेटवर्क के जरिए जानकारी हासिल कर सके.


पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले उसने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी चप्पल को परीक्षा केंद्र की बाउंड्री के अंदर फेंक दिया था. इसके बाद वह नंगे पैर परीक्षा केंद्र में दाखिल हुआ, ताकि जांच के दौरान चप्पल में छिपे डिवाइस का पता नहीं चल सके.


केंद्र के अंदर प्रवेश करने के बाद उसने कथित तौर पर वही चप्पल वापस ली और उसे पहनकर परीक्षा कक्ष में पहुंचा. परीक्षा के दौरान वह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अधिकारियों की जांच में उसकी गतिविधियां पकड़ ली गईं.


अविनाश की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर इस मामले से जुड़े दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में नकल कराने की इस कोशिश के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं और अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उपलब्ध कराने से लेकर परीक्षा के दौरान उत्तर पहुंचाने तक की व्यवस्था किस तरह की गई थी.